शाहरुख खान ने दुबई में अपनी सास के साथ किया जमकर डांस

किंग ऑफ रोमांस कहे जानें वाले एक्टर शाहरुख खान किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में IIFA इवेंट में शाहरुख खान की होस्टिंग स्टिलेटोज़ ने उनके प्रेमी को दीवाना बना दिया था.
इस इवेंट से शाहरुख खान का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसको लेकर फैंस की नजरे टिकी हुई हैं. आइए जानते हैं इसके बारे विस्तार से
शाहरुख ने अपनी सास के साथ जमकर डांस किया
आपको बता दें कि शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान के क्लोदिंग ब्रांड डायवोल के इवेंट में शामिल हुए थे, जिसका आयोजन दुबई में किया गया था. दुबई में आयोजित डायवोल पार्टी में गौरी खान न सही लेकिन उनकी मां सविता छिब्बर मौजूद रहीं. दुबई में आयोजित डायवोल पार्टी में अभिनेता शाह रुख खान ने अपनी सासू मां को अकेला न छोड़ते हुए उनके साथ जमकर डांस किया. सास दामाद के इस प्यार भरे डांस को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं.
सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है, कि शाह रुख खान किस तरह अपनी सास का हाथ पकड़कर डांस कर रहे हैं. डांस के दौरान उनकी सास सविता शर्माने के साथ-साथ मुस्कुरा भी रही हैं. ब्लैक टी-शर्ट में एक्टर काफी हैंडसम लग रहे हैं.
बहुप्रतीक्षित फिल्म
पांच साल बाद शाहरुख खान की वापसी साल 2023 में हई एक ही साल में तीन सुपरहिट फिल्मों से सिनेमा को नवाजा था. सबसे पहले उन्होंने पठान के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाया, फिर जवान के साथ तहलका मचाया. आुपको बता दे, साल 2024 में उनकी कोई फिल्म नहीं आ रही है. इन दिनों वह अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म किंग की शूटिंग कर रहे हैं.
