लाज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका फेर न दे सपने पर पानी, एक क्लिक में जानिए कहां देख सकते हैं मैच

पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम की कोशिश मंगलवार से शुरू हो रहे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका को हरा सीरीज बराबर करने की होगी। मीरपुर में खेले गए पहले मैच में साउथ अफ्रीका को शानदार जीत मिली थी जिससे उसका आत्मविश्वास काफी ऊपर है।
दूसरा टेस्ट मैच जीतकर साउथ अफ्रीका आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की उपनी उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी।
वहीं बांग्लादेश की कोशिश साउथ अफ्रीका से बदला लेने की होगी। पहले मैच में मेजबान टीम ने काफी खराब प्रदर्शन किया था जिसका खामियाजा उसे हारकर उठाना पड़ा था। दूसरे टेस्ट मैच में वह जीत हासिल कर सीरीज बराबर करने को उतावली होगी। दोनों टीमें इस मैच से पहले टेस्ट क्रिकेट में कुल 15 बार भिड़ चुकी हैं जिसमें से 13 मैचों में साउथ अफ्रीका को जीत मिली है।
बांग्लादेश बनाम साउथ अफ्रीका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
कब खेला जाएगा बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच?
बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 29 अक्टूबर यानी मंगलवार से शुरू होगा।
कहां खेला जाएगा बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच?
बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच चटोग्राम के जहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जाएगा।
