मध्य प्रदेश के छतरपुर में बस पलटने से एक किशोर की मौत, 20 लोग घायल

मध्य प्रदेश के छतरपुर में बस पलटने से एक किशोर की मौत, 20 लोग घायल

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक ट्रक से टकराने के बाद बस पलट गई जिससे रीवा सैनिक स्कूल के 13 वर्षीय छात्र की मौत हो गई और लगभग 20 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार आधी रात के बाद जिला मुख्यालय से 24 किलोमीटर दूर बागेश्वर धाम तिराहे पर हुई। बस रीवा से ग्वालियर जा रही थी, तभी एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) सलिल शर्मा ने बताया कि टक्कर के बाद बस पलट गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि रीवा में सैनिक स्कूल का एक छात्र और लगभग 20 अन्य लोग दुर्घटना में घायल हो गए।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]