दुद्धी में आगमन हुआ उपमुख्यमंत्री का ,झारखंड के लिए रवाना

दुद्धी में आगमन हुआ उपमुख्यमंत्री का ,झारखंड के लिए रवाना

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

दुद्धी/सोनभद्र : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन आज दोपहर करीब 1 बजे भाऊ राव देवरस राजकीय महा विद्यालय में हुआ। जहा उन्हें जिलाधिकारी बीएन सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने बुके देकर स्वागत किया इसके बादगार्द जनरल सेल्यूट से अभिवादन किया गया।

तत्पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के नेतृत्व में आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ,जिला प्रभारी अनिल सिंह , पूर्व प्रत्याशी श्रवण सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन के अलावा कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण भेट कर स्वागत किया।

इसके बाद उपमुख्यमंत्री का काफिला ऑन रोड़ झारखंड के लिए रवाना हुए जहां वे भवनाथपुर के भाजपा विधायक प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होंगे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]