छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र बॉर्डर पर हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबलों की टीम को बड़ी सफलता मिली

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र बॉर्डर पर हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबलों की टीम को बड़ी सफलता मिली है. दरअसल इस बीच गढ़चिरौली में हुए मुठभेड़ में 16-16 लाख के इनामी नक्सली समेत 5 माओवादी को ढेर कर दिया है.जिसमें 3 महिला और दो पुरुष नक्सली मारे गए हैं. इस दौरान डीवीसीएम जया और अंकुत दशक तुलवी भी ढेर हुए हैं. बता दें कि ये सभी नक्सली बस्तर और महाराष्ट्र बॉर्डर पर सक्रिय थे.
फोर्स ने की जवाबी कार्रवाई :
जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम को भामरागढ़ में नक्सलियों के जमावड़े की सूचना मिली थी. इस बीच पुलिस की संयुक्त सर्चिंग टीम मौके पर पहुंची थी. तभी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर घात हमला किया था. इसके बाद पोजीशन लेकर फोर्स ने उन पर अपनी जवाबी कार्रवाई की है, जो लगभग 2 घंटे तक चलती रही और अंत नक्सली यहां से भागना पड़ा था. इसके बाद घटनास्थल पर जब तलाशी ली गई तो मौके से पांच शव और हथियार बरामद किया है.
