प्रियंका गांधी ने वायनाड उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन

वायनाड में प्रियंका गांधी का शक्ति प्रदर्शन, रूस में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात, चक्रवाती तूफान दाना, महाराष्‍ट्र और झारखंड चुनाव समेत इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर…झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बुधवार को 35 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट और कल्पना सोरेन गांडेय सीट से चुनाव मैदान में हैं। विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे और चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव बुधवार सुबह चक्रवाती तूफान दाना में तब्दील हो गया। आईएमडी के अनुसार 25 अक्टूबर को ओडिशा के पुरी और पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप के बीच पूर्वी तट को पार करने से पहले इसके भीषण चक्रवात में तब्दील होने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। सुबह पांच बजकर 30 मिनट तक यह पारादीप (ओडिशा) से लगभग 560 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से 630 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में था।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। प्रियंका मंगलवार रात अपनी मां एवं कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ यहां पहुंचीं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी वायनाड पहुंचे। जिलाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करते समय ये सभी नेता प्रियंका के साथ मौजूद रहेंगे

पीएम नरेंद्र मोदी और चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के बीच आज होगी मुलाकात। 5 साल बाद एक औपचारिक बातचीत करेंगे दोनों दिग्गज। ब्रिक्स समिट के दौरान हो रही इस मुलाकात पर दुनियाभर की नजर।

वायनाड में नामांकन से पहले प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ी भीड़। प्रियंका के रोडशो में राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी शामिल। वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को है मतदान। 23 नवंबर को काउंटिंग के बाद आएंगे चुनाव परिणाम।

-प्रियंका गांधी ने वायनाड मे कहा, मैं अपने पिता, भाई और पार्टी के साथियों के लिए 35 वर्ष चुनाव प्रचार कर चुकी हूं।

-कुछ ही देर में दाखिल करेंगी नामांकन।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने रोड शो किया। नामांकन के दौरान प्रियंका के साथ कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी, कांग्रेस ‍अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, भाई राहुल गांधी और पति रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे। वायनाड में 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]