साहित्यिक सामाजिक संस्था सोन संगम शक्ति नगर की ओर से साहित्य चर्चा तथा क्रांतिकारी अशफ़ाकउल्ला खान की जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी एवं काव्य संध्या का आयोजन किया गया

साहित्यिक सामाजिक संस्था सोन संगम शक्ति नगर की ओर से साहित्य चर्चा तथा क्रांतिकारी अशफ़ाकउल्ला खान की जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी एवं काव्य संध्या का आयोजन किया गया। अतिथियों का स्वागत करते हुए डॉ मानिक चंद पांडेय ने कार्यक्रम के औचित्य पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ,साहित्य का उद्देश्य सदैव समाज को विकार हीन बनाना है तथा जनहित की कल्याण भावना को स्थापित करना है। साहित्य सभी का कल्याण चाहता है ।दूसरे वक्ता के रूप मे सरस सिंह ने, भारतीय साहित्य को विश्वजनीन स्वरूप से परिपूर्ण बताया।

काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे कृपा शंकर उर्फ माहिर मिर्जापुरी ने अपनी उपस्थिति से आयोजन को श्रेष्ठता प्रदान किया।
जाने माने शायर बहर बनारसी ने अपनी गजल कुछ इस अंदाज में बया किया
चीज कोई हो पडी उसमें कोई बम ही ना हो।
कोई सामान उठाने में भी डर लगता है।
सचिन मिश्रा ने अपनी पंक्तियां कुछ इस प्रकार लोगों के सामने पेश किया
उम्र समय और शरीर सबको थका रही है।
अमीरी मुमकिन नहीं इस जीवन में, तनख्वाह बता रही है।
बद्री नारायण प्रसाद ने अपनी कविता को इस प्रकार पेश किया
आपको सुना रहा हूं जिंदगी की कहानी।
शायद सुनने के बाद,आपके आंखों में आ जाए पानी।
विजय लक्ष्मी पटेल ने शेफाली को आधार बनाकर अपनी कविता प्रस्तुत किया
सुन री सखी शरद ऋतु आई।
हरसिंगार के फूल खिल आई।
अंबर में चांदनी अगदाई।
धरती में कुसुम भर आई।
काव्य गोष्ठी का संचालन कर रहे रमाकांत पांडेय ने अपनी कविता कुछ इस अंदाज में लोगों को सुनाया
अपने अंदर झांक के देखो,
राम कृष्ण भगवान मिलेंगे ।
कुंवारी से अमृत टपका ओ ,
सब की जगह इंसान मिलेंगे।।
सोन संगम के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार दुबे ने भजन गा कर उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
धन्यवाद ज्ञापन सोन संगम के अध्यक्ष, डी के सारस्वत अपर महाप्रबंधक एफ एम एनटीपीसी ने किया। इस कार्यक्रम में डॉ अनिल कुमार दुबे, डॉ छोटेलाल प्रसाद मुकेश रेल, सीताराम अवधेश प्रसाद, मनोरमा कुमारी, श्रवण कुमार, प्रवीण सिंह रघुवंशी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
डा मानिक चंद पांडेय
सोन संगम

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]