बाबर आजम की पाकिस्तान टीम में होगी वापसी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कुछ दिन पहले हैरानी भरा फैसला लेते हुए बाबर आजम को टीम से बाहर कर दिया। मुल्तान में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने ये फैसला किया।
बाबर आजम की अब टीम में वापसी काफी मुश्किल लग रही है। लेकिन दाएं हाथ का ये बल्लेबाज वापसी कर सकता है। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बाबर को वापसी करने का गुरु मंत्र दिया है।
बाबर लंबे समय से रन नहीं बना रहे थे। उनकी फॉर्म सवालों के घेरे में थी। इधर पाकिस्तान टीम को जीत भी नहीं मिल रही थी। बांग्लादेश घर में पाकिस्तान को दो टेस्ट मैच हराकर चला गया था। बाबर जैसे ही टीम से बाहर गए पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट मैच में दमदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को हरा दिया। बाबर की जगह आए कामरान गुलाम ने शानदार शतक जमाया। ऐसे में बाबर की अब पाकिस्तान टीम में वापसी काफी मुश्किल लगने लगी है।
सहवाग ने दी सलाह
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज सहवाग ने हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल पर चर्चा की। अख्तर ने सहवाग से पूछा कि बाबर को वापसी के लिए क्या करना चाहिए। इस पर सहवाग ने बाबर को वापस घरेलू क्रिकेट में लौटने की सलाह दी। सहवाग ने कहा, “बाबर आजम को घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए। उन्हें अपनी फिटनेस पर काम करना चाहिए। कुछ समय परिवार वालों के साथ बिताना चाहिए और फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में शारीरिक, मानसिक तौर पर फिट होकर वापसी करनी चाहिए।
