सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई गई, सलीम खान ने दी धमकियों पर प्रतिक्रिया

मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की दिनदहाड़े हत्या के बाद अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, इस मर्डर के तार सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच चली आ रही दुश्मनी से जोड़े जा रहे हैं।इस घटनाक्रम पर सलमान खान के पिता और मशहूर स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और इन कयासों को सिरे से खारिज कर दिया है।
सलीम खान का भावुक बयान जानकारी के अनुसार, सलीम खान ने धमकियों पर बात करते हुए कहा, ‘आज सभी बातें निपटा दीजिए, बाद में मौका मिले ना मिले। लोगों ने इधर-उधर कह रखा है कि छोड़ेंगे नहीं। कोई तो सफल होगा। लेकिन मैं किसी से डरता नहीं हूं, मैं बहुत कंफर्टेबल हूं। मुझे कोई परेशानी नहीं है।’ उनकी यह प्रतिक्रिया भावुक थी, और इस दौरान उनकी आंखों में आंसू भी देखे गए।
‘एक जो आजादी थी, वो नहीं रही’ सलीम खान ने कहा कि मौजूदा स्थिति ने उनकी दिनचर्या में कई पाबंदियां लगा दी हैं। उन्होंने बताया, ‘जहां हम पहले बैठते थे, पुलिस अब वहां नहीं बैठने दे रही है। कोई कंपाउंड के बाहर से भी फायरिंग कर सकता है। इसलिए अब पुलिस की बात सुननी पड़ती है। पहले जैसी आजादी नहीं रही, लेकिन मैं ठीक हूं।’
सलमान का बाबा सिद्दीकी की हत्या से कोई ताल्लुक नहीं सलीम खान ने स्पष्ट किया कि बाबा सिद्दीकी की हत्या का सलमान खान से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि सलमान का इस मामले से कोई लेना-देना है। बाबा सिद्दीकी का इस घटना से क्या ताल्लुक हो सकता है, यह भी समझ नहीं आता।’
