अर्जुन से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोरा ने तोड़ी चुप्पी

मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. पहले अर्जुन कपूर संग अपने ब्रेकअप को लेकर और फिर पिता अनिल मेहता के निधन को लेकर. हालांकि, एक्ट्रेस के पिता के निदन के बाद अर्जुन को मलाइका के घर पर देखा गया.इसके बाद लोगों को लगा कि दोनों के बीच सब ठीक है. लेकिन, हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद लोग ये जानना चाह रहे हैं कि दोनों का रिलेशन स्टेटस क्या है.
मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के बालकनी से कूदकर सुसाइड करने के बाद वह गुमसुम हो गई थीं और काम से भी दूरी बना ली थी. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने पछतावे और अपनी चॉइसेस को लेकर बात की है, इसको लोग अब अर्जुन कपूर से जोड़ रहे हैं.
‘मैं बिना किसी पछतावे के जी रही हूं’
हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने ‘ग्लोबल स्पा मैगजीन’ के साथ बातचीत की. इस बातचीत में उन्होंने अपने फैसलों और पसंद पर बात की है. एक्ट्रेस ने कहा- ‘मेरा मानना है कि पर्सनली और प्रोफेशनली मैंने जो भी चुनाव किया है, उसने मेरे जीवन को आकार दिया है और उसका कारण है. मैं बिना किसी पछतावे के जी रही हूं और खुद को भाग्यशाली महसूस करती हूं कि चीजें वैसे ही सामने आ रही हैं जैसी वो थीं’.इस बात जानने के बाद अब लोगों को लग रहा है कि एक्ट्रेस का इशारा अर्जुन कपूर की तरफ है.
जिंदगी बहुत हैक्टिक है…
मलाइका ने इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘जिंदगी बहुत हैक्टिक है और काम तो आपको करना ही है, जो यूनिवर्सल है. मेरे लिए इस तरह की लाइफस्टाइल को मेंटेन करना काफी जरूरी है, ताकि मैं इस टॉप ऑफ द गेम में बनी रहूं. मैं रोजाना हर चीज के लिए अपना डेली रुटीन फॉलो करती हूं फिर चाहे सुबह जगना हो, वर्कआउट करना हो या फिर कुछ खाना हो या आराम करना.’
उस पर फोकस करें जो आपको बैलेंस करे
मलाइका ने आगे कहा, ‘आपका स्वास्थ्य और आपकी लाइफ स्टाइल दोनों बहुत जरूरी है. मैं इस बात का ध्यान रखती हूं कि मेरे दिमाग के लिए क्या जरूरी है और मेरे शरीर और दिमाग के लिए क्या अच्छा है और क्या नहीं. फिर चाहे वो सेल्फ केयर हो, वर्कआउट हो या फिर मेडिटेशन. जरूरी है कि आप उस पर फोकस करें जो मेंटली, फिजिकली और इमोशनली आपको बैलेंस करे.’
