रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी पर की शस्त्र पूजा, कहा- भारत की आन-बान-शान पर आंच बर्दाश नहीं

आज पूरे देश में धूमधाम से दशहरे का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जवानों के साथ त्योहार मनाने के लिए पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग पहुंचे।यहां सुकना कैंट में उन्होंने अस्त्र-शस्त्र की पूजा की। जिसके बाद जवानों के माथे पर तिलक लगाया और उन्हें विजयादशमी की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि विजयादशमी का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शस्त्र की पूजा करना एक प्रतीक है जिसे जरूरत पड़ने पर पूरी ताकत से इस्तेमाल किया जा सकता है। भारत हर तरफ से चौकस है। उन्होंने ये भी कहा कि भारत के आन, बान, शान पर आंच बर्दाश नहीं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]