ओबरा पुलिस ने चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर किया चालान

ओबरा पुलिस ने चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर किया चालान

राजेश तिवारी (संवाददाता)

ओबरा /सोनभद्र -पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था हुआ अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे है अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पांडेय के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ओबरा के नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस द्वारा चार व्यक्तियों को शांति व्यवस्था को देखते हुए अंतर्गत धारा 170/ 126/ 135 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत गिरफ्तार किया तथा गिरफ्तारशुदा व्यक्तियों को माननीय न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम दीपक यादव पुत्र लालवर्ती यादव उम्र 32 वर्ष, मोनू यादव पुत्र गोरे यादव उम्र 28 वर्ष ,सर्वेश यादव पुत्र गुलाब यादव उम्र 22 वर्ष, नसीम और गुलगुल पुत्र जान मोहम्मद उम्र 20 वर्ष निवासी गण पनारी टोला चकाडी थाना ओबरा सोनभद्र। गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से उप निरीक्षक संत प्रसाद मिश्र थाना ओबरा हेड कांस्टेबल आशीष वर्मा थाना ओबरा शामिल रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]