विनाशकारी तूफान मिल्टन ने अमेरिका के फ्लोरिडा में तबाही मचा दी

विनाशकारी तूफान मिल्टन ने अमेरिका के फ्लोरिडा में तबाही मचा दी है। तेज हवाओं और बारिश के साथ शहरों को तबाह करने के बाद तूफान बृहस्पतिवार को अटलांटिक महासागर में प्रवेश कर गया।

तूफान के कारण कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है। तूफान मिल्टन बुधवार रात टैम्पा से लगभग 112 किलोमीटर दक्षिण स्थित सिएस्टा तट पर श्रेणी-तीन के तूफान के रूप में टकराया था। तूफान के कारण फ्लोरिडा में 30 लाख से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई साथ ही भारी नुकसान हुआ है। तूफान के चलते पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई है। कई स्थानों पर पाइप लाइन टूट गई हैं जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

टला नहीं है खतरा

गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने कहा कि यह सबसे बुरी स्थिति नहीं है। टैम्पा में जिस प्रलयंकारी तूफान की आशंका थी, वैसा देखने को नहीं मिला, लेकिन इलाके में अब भी एक बड़ी आपात स्थिति है। गवर्नर के अनुसार, तूफान के कारण इलाके के कुछ हिस्सों में 18 इंच (45 सेंटीमीटर) बारिश दर्ज की गई। अधिकारियों ने कहा है कि खतरा अभी टला नहीं है और फ्लोरिडा के पूर्वी-मध्य तट के अधिकांश भाग और जॉर्जिया के उत्तर में तूफानी लहरों की चेतावनी जारी की गई है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]