टाटा के निधन के बाद देशभर में शोक की लहर, प्रधानमंत्री मोदी ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया

देश के जाने माने उद्योगपति रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है. रिपोर्ट के मुताबिक रतन टाटा पिछले कई दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट थे. इलाज के दौरान उनकी हालत खराब होने के बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया था.

उनकी तबीयत खराब होने की पुष्टी टाटा ग्रुप के हेडक्वार्टर बॉम्बे हाउस ने खुद की थी. उनकी मौत के बाद उद्योगपति हर्ष गोयपनका ने भी अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर रतन टाटा के निधन की पुष्टी कर दी है.टाटा के निधन के बाद देशभर में शोक की लहर है. राजनीति, सिनेमा, खेल जगत, उद्योग हर क्षेत्र के दिग्गजों की प्रतिक्रिया आने लगी है. प्रधानमंत्री मोदी ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

उन्होंने X पर लिखा, ‘श्री रतन टाटा जी एक दूरदर्शी कारोबारी नेता, एक दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे. उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व दिया. साथ ही, उनका योगदान बोर्डरूम से कहीं आगे तक गया. उन्होंने अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता के कारण कई लोगों के बीच अपनी जगह बनाई.’

राजनाथ सिंह ने जताया दुख
राजनाथ सिंह ने X पर लिखा, ‘श्री रतन टाटा के निधन से दुखी हूं. वे भारतीय उद्योग जगत के एक ऐसे दिग्गज थे जिन्हें हमारी अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है. उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे.

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने साझा की संवेदनाएं
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने दुख जताते हुए लिखा, ‘देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन श्री रतन टाटा जी का निधन उद्योग जगत ही नहीं, अपितु समस्त भारतवासियों के लिए अपूरणीय क्षति है. आज देश ने एक महान उद्योगपति के साथ ही बेहद संवेदनशील, राष्ट्रसेवा एवं मानवता के प्रति सदैव समर्पित शख्सियत को खोया है. उनके जाने से भारत ही नहीं, बल्कि विश्व उद्योग जगत में एक रिक्तता सदैव रहेगी. देश के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा. बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने परमधाम में स्थान देंवे, साथ ही शोकाकुल हर व्यक्ति को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें.’

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]