गुरुद्वारा इंटर कालेज में चलाया गया भाजपा का सदस्यता अभियान

गुरुद्वारा इंटर कालेज में चलाया गया भाजपा का सदस्यता अभियान ।

संवाददाता -सद् दाम कुरैशी

चोपन/ सोनभद्र – चोपन मंडल अंतर्गत बुधवार को नगर स्थित गुरुद्वारा इंटर कालेज में भाजपा के जिला प्रभारी अनिल सिंह की उपस्थिति में कैंप लगाकर भाजपा का सदस्यता महा अभियान चलाया गया जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के द्वारा किया गया। इस दौरान कुल 80 लोगों को सदस्य बनाया गया | वहीं प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि पूरे जनपद में सदस्यता महा अभियान चलाया जा रहा है कार्यकर्ता घर घर पहुंच कर सदस्य बना रहे हैं

साथ ही जगह जगह कैंप लगाकर भी लोगों को सदस्य बनाया जा रहा है आगे उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है आज हर लोग भाजपा से जुड़ रहा है उसके पिछे सबसे बड़ी बात यह है कि देश में मोदी सरकार और प्रदेश में योगी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ हर वर्ग के लोगों को सिधे लाभ पहुंचाने का काम कर रही है पूर्व की सरकारों ने सिर्फ वोट बैंक की राजनीति की है मौजूदा समय में मोदी और योगी सरकार में जनकल्याणकारी योजनाओं की झड़ी लगी हुई है जिससे जनता लाभान्वित हो रही है| इस मौके पर कालेज के अध्यक्ष सरदार सुलख्खन सिंह, प्रधानाचार्य धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सतीश उपाध्याय, विकास सिंह छोटकू,नेहाल सिंह, मुकेश पटेल आदि मौजूद रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]