ब्रिटेन सरकार ने मंगलवार को उन रूसी सैनिकों के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाए

ब्रिटेन सरकार ने मंगलवार को उन रूसी सैनिकों के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाए हैं, जो यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में कथित तौर पर ‘अमानवीय’ रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं।सरकार ने कहा कि यह कार्रवाई रासायनिक हथियारों के समझौते और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।

सरकार ने कहा कि यह कार्रवाई रासायनिक हथियारों के समझौते और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।

जिन पर ये नए प्रतिबंध लगाए गए हैं, उनमें रूस की रासायनिक, जैविक और रेडियोलॉजिकल रक्षा टुकड़ियां और उनके नेता इगोर किरीलोव शामिल हैं। ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने कहा कि किरीलोव रूस का दुष्प्रचार आगे बढ़ाते हैं और रूस के शर्मनाक और खतरनाक कामों को छिपाने की कोशिश करते हैं।
ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने कहा कि उनका देश तब तक चुप नहीं बैठेगा जब तक (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर) पुतिन और उनका देश अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। लैमी ने कहा, मैं इस काम के खिलाफ खड़ा रहूंगा। उन्होंने कहा कि रूस की जंग के मैदान में क्रूरता निंदनीय है और ब्रिटेन इस पर सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा, पुतिन और उनके सहयोगियों को छिपने की जगह नहीं मिलेगी। हम प्रतिबंधों का इस्तेमाल करते रहेंगे, ताकि क्रेमिल के डर और अराजकता फैलाने के प्रयासों का मुकाबला किया जा सके।
एफसीडीओ ने यह भी कहा कि रूसी बलों ने खुले आम युद्ध के मैदान में हानिकार रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया है, जिसमें दंगा नियंत्रण के लिए इस्तेमाल होने वाले रासायनिक पदार्थों और क्लोपिक्रीन के उपयोग की कई रिपोर्ट हैं।
वहीं, ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने कहा, हमारा पुतिन और उनके शासन के लिए स्पष्ट संदेश है कि आप अंतरराष्ट्रीय कानून को नहीं सकते। हम रासायनिक हथियारों के समझौते और नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के इस प्रकार के स्पष्ट उल्लंघन को नहीं बख्शेंगे।
इसी हफ्ते, ब्रिटेन ने रूसी रक्षा मंत्रालय की दो प्रयोगशालाओं पर भी प्रतिबंध लगाए हैं। ये प्रयोगशालाएं युद्ध के मोर्चे पर अमानवीय हथियारों के विकास और उपयोग में मदद कर रही थीं। एफसीडीओ ने यह भी दोहराया कि ब्रिटेन हर साल यूक्रेन को तीन अरब पाउंड की सैन्य सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जब तक उन्हें जरूरत है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]