अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पूर्व निदेशक डॉ. वेणुगोपाल का 82 वर्ष की उम्र में निधन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पूर्व निदेशक डॉ. वेणुगोपाल का मंगलवार शाम 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. डॉ वेणुगोपाल के ही नाम भारत में पहला हार्ट ट्रांसप्लांट करने की उपलब्धि दर्ज है.बता दें, भारत में पहला सफल हार्ट ट्रांसप्लांट साल 1994 में तीन अगस्त को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में हुआ था. इस ऑपरेशन को डॉ. पी. वेणुगोपाल की अगुवाई में डॉक्टरों की टीम ने किया था. जिसके बाद से हर साल तीन अगस्त को भारत में हृदय प्रत्यारोपण दिवस के रुप में मनाया जाता है.
इससे पहले 1968 में मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल हॉस्पिटल में डॉ. पीके सेन ने हार्ट ट्रांसप्लांट की कोशिश की थी. लेकिन इसमें मरीज की मौत हो गई थी.
