एक फिल्म के एक्शन सीन शूट करने के दौरान बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी को गंभीर चोटें आई

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी को गंभीर चोटें आई हैं . इमरान को ये चोटें हैदराबाद में एक फिल्म के एक्शन सीन शूट करने के दौरान लगीं. खबर है कि इमरान फिल्म Godachari 2 के सेट पर अपने स्टंट खुद से कर रहे थे.
इसी दौरान उन्हें चोटें आई हैं. सोशल मीडया पर इमरान हाशमी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. फैंस को इमरान हाशमी की चिंता हो गई है लेकिन बताया जा रहा है कि वो अब ठीक हैं.
‘गुडाचारी 2’ एक तेलुगू फिल्म है जिसकी शूटिंग इन दिनों हैदराबाद में चल रही है. ये एक एक्शन फिल्म है और अपने एक्शन का पार्ट इमरान हाशमी खुद कर रहे थे जिसमें वो घायल हुए. चलिए आपको इसका पूरा मामला बताते हैं.
फिल्म की शूटिंग पर घायल हुए इमरान हाशमी
फिल्म गुडाचारी 2 की शूटिंग इन दिनों हैदराबाद में चल रही है. इसी में एक्शन सीन को शूट करते सम एक हादसा हुआ और एक्टर घायल हो गए. इमरान हाशमी की चोट लगी तस्वीरें सामने आईं और फैंस घबरा गए हैं. तस्वीरों में उनके गले में एक हल्का कट दिखाई दे रहा है जिसमें से ब्लिडिंग दिख रही है. इसे देखकर आप समझ जाएंगे कि इमरान हाशमी कितनी तकलीफ में होंगे.
