बीजेपी सांसद बनी अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बयानों की वजह से लगातार मुश्किल में एक विवादित बयान में जबलपुर कोर्ट ने उन्हें नोटिस भेजा

बीजेपी सांसद बनी अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बयानों की वजह से लगातार मुश्किल में घिरती जा रही हैं। ऐसे ही एक विवादित बयान में जबलपुर कोर्ट ने उन्हें नोटिस भेजा है।कोर्ट ने मामले में कंगना रनौत को नोटिस जारी कर दिया है। अब मामले में अगली सुनवाई 5 नवंबर को होगी। उनको लेकर शिकायतकर्ता अधिवक्ता अमित साहू का कहना है कि कंगना के बयान से न केवल स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान हुआ है बल्कि हर भारतीय को ठेस भी पहुंची है। उन्होंने आगे कहा कि उनका यह बयान देश के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान देने वाले अमर सेनानियों का अपमान है।
कंगना रनौत ने क्या कुछ कहा था?
बता दें कि कंगना ने साल 2021 में कहा था कि 1947 में भारत को मिली आजादी, आजादी नहीं भीख थी। असली आजादी तो 2014 में मिली है। उनके इस बयान पर जमकर बवाल मचा था, जहां सभी वर्ग के लोगों के रिएक्शन सामने आए थे। कई राज्यों में उनके बयान के खिलाफ केस भी दर्ज करवाए गए थे।
