सोनभद्र:सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
सोनभद्र:सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

टी.एल.भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला/चोपन –वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र के डाला बाड़ी में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के बीच एक बार फिर सड़क दुर्घटना घटित हो गई। सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
सड़क हादसे में घायल युवक को आननफानन में एम्बुलेंस की सहायत से चोपन सामुदायिक केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही सोनू जायसवाल (20) पुत्र स्वर्गीय संतोष जायसवाल निवासी डाला बाजार नई बस्ती को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। मृतक सोनू तीन भाइयों में सबसे छोटा भाई था । वही घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड ने घटना पर दुःख प्रकट किया।

अस्पताल पहुंचे चोपन थाना कस्बा इंचार्ज उमाशंकर यादव और चौकी प्रभारी डाला शिव कुमार सिंह ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि आज सोमवार की सुबह करीब 10 बजे सोनू पुत्र स्व संतोष जायसवाल उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी नई बस्ती डाला बाइक द्वारा डाला से चोपन की तरफ जा रहा था की प्राथमिक विद्यालय बाड़ी के सामने बाए साइड से ओवर ट्रैक करने के प्रयास में रखे ड्रम पत्थर मे टकरा गया जिससे रोड पर गिर गया तथा किसी अज्ञात वाहन के चपेट मे आने के कारण आई चोटों से उसकी मृत्यु हो गई।
