अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने अपनी शादी की 32वीं सालगिरह मनाईं

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने बुधवार को अपनी शादी की 32वीं सालगिरह मनाईं। दोनों ने 1992 में शादी की थी। इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए संदेश साझा किए।बराक ओबामा ने अपने पोस्ट पर मिशेल के साथ तस्वीर साझा की। वहीं, मिशेल ओबामा ने इसी तस्वीर को साझा करते हुए आभार जताया। दोनो के पोस्ट पर यूजर्स ने जमकर कमेंट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दिए।
पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने तस्वीर शेयर करते हुए कहा, “शादी की सालगिरह मुबारक मिशेल ओबामा। हमें एकसाथ 32 साल हो गए और मैं जीवन बिताने के लिए इससे बेहतर साथी और मित्र की उम्मीद नहीं कर सकता।” मिशेल ने कहा, “मेरे प्रियतम के साथ एक्शन से भरपूर 32 साल पूरे हुए। इन सबके बीच हमेशा मेरा साथ देने, मेरे साथ रहने और मुझे मुस्कुराने के तरीके ढूंढने के लिए धन्यवाद। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।”
