उत्तर प्रदेश के बरेली में पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में तीन लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली में पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

धमाके की वजह से कई मकान भी गिर गए। जेसीबी की मदद से पुलिस प्रशासन द्वारा मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है।

धमाका बरेली में सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में हुआ। यह पटाखा फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि, कई किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]