यशस्वी जायसवाल का ICC रैंकिंग में जलवा, 2 ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

बुधवार को आईसीसी ने नई टेस्ट रैंकिंग की लिस्ट जारी की है। जिसमें भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला। आईसीसी बैटिंग रैंकिंग में जायसवाल ने झंडा गाड़ा है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई 2 टेस्ट मैच की सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था।
अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के 2 दिग्गजों का पछाड़ कर अपना झंडा गाड़ दिया है।
यशस्वी जायसवाल का कमाल
बांग्लादेश सीरीज के बाद आईसीसी रैंकिंग में जायसवाल अब नंबर 3 पर पहुंच गए हैं। आईसीसी रैंकिंग में उन्होंने 792 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। जायसवाल को 2 अंक का फायदा हुआ है। इसस पहले वह 5वें स्थान पर मौजूद थे। इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा को पछाड़ दिया। स्मिथ 757 अंक के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि ख्वाजा 228 अंक के साथ पांचवे स्थान पर हैं।
ऐसा रहा जायसवाल का प्रदर्शन
भारत-बांग्लादेश के बीच खेली गई सीरीज में जायसवाल ने दोनों ही टेस्ट मैच में शानदार खेल दिखाया। पहले मैच में उन्होंने 56 और 10 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने दूसरे मैच में 72 और और 51 रन बनाए थे। आगामी न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में अगर जायसवाल इस तरह का प्रदर्शन करते हैं तो वह जल्द ही नंबर 1 पर पहुंच जाएंगे।
