डी ए वी खड़िया ने मारी बाजी ओवर आल चैम्पियनशिप का ख़िताब अपने नाम किया

डी ए वी खड़िया ने मारी बाजी ओवर आल चैम्पियनशिप का ख़िताब अपने नाम किया

संवाददाता रितेश शर्मा

शक्तिनगर/सोनभद्र :-डी ए वी स्पोर्ट्स 2024-25 यू पी ज़ोन -डी क्लस्टर लेवल -1 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डी ए वी खड़िया ने मारी बाजी ओवर आल चैम्पियनशिप का ख़िताब अपने नाम किया |
डी ए वी पब्लिक स्कूल, यू पी जोन डी, क्लस्टर लेवल टूर्नामेंट, बालिका वर्ग, अंडर 14, 17, 19 की खेलकूद प्रतियोगिता समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री मनोज कुमार अग्रवाल (जी एम खड़िया परियोजना) तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती अर्चना अग्रवाल (अध्यक्षा संजीवनी महिला मंडल खड़िया परियोजना) ने विजेता प्रतिभागियों को शील्ड एवं मेडल प्रदान कर प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया l

कार्यक्रम समापन के अवसर पर जेएसपी सिंह( जी एम सिविल) एक के टोप्पो (जी एम पर्सनल) शिवेंद्र सिंह (सीनियर मैनेजर पर्सनल) के साथ-साथ श्री अंकुर भाटिया (ए आर ओ यू पी जोन डी) श्रीमती प्रतिभा जौहरी प्राचार्या डी ए वी ओबरा, आशुतोष मिश्रा प्राचार्य डी ए वी अनपरा, आरके मिश्रा प्रभारी प्राचार्य डी ए वी औरी के साथ-साथ एनसीएल के यूनियन लीडर भी उपस्थित रहे l
संगीत शिक्षक संतोष सोनी ने बच्चों के साथ मुख्य अतिथि सहित सभी का स्वागत वंदन प्रस्तुत किया तदुपरांत मुख्य अतिथि सहित उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं शील्ड प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया lओवरऑल चैंपियनशिप में जहां डी ए वी बीना के प्रतिभागी 88 अंक पाकर रनर रहे वहीं 196 वे अंक प्राप्त कर डी ए वी खड़िया के प्रतिभागियों ने भारी बढ़त के साथ विनर का खिताब जीतकर डी ए वी खड़िया का नाम रोशन किया l
मुख्य अतिथि ने बच्चों की विजय पर उन्हें बधाई एवं शुभकामना दी तथा साथ ही साथ उनके मंगल में भविष्य की कामना भी कीl ए आर ओ यू पी जोन डी श्री अंकुर भाटिया जी ने भी प्रतिभागियों को अपने आशीर्वचन देखकर उन्हें भविष्य में आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया l
श्रीमती प्रतिभा जोहरी प्राचार्या डी ए वी ओबरा ने पर्यवेक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका में अपना सक्रिय सहयोग दिया l
खेलकूद के सभी कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने में कोच अभिनव त्रिपाठी, राजेश पाल, शिवांश, अंजनीश के साथ-साथ पी ई टी निखिल दत्ता एवं अल्पना शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही तथा साथ ही साथ सी सी ए इंचार्ज श्रीमती मंजू शुक्ला ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दियाl
प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडेय जी ने कार्यक्रम समापन पर सभी प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए उनके मंगलमय भविष्य की कामना की तथा साथ ही साथ यह भी बताया कि क्लस्टर लेवल प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को डी ए वी स्टेट लेवल प्रतियोगिता में सहभाग करना होगा l
डी ए वी खडिया में आयोजित इस मेगा खेल कूद प्रतियोगिता को लेकर खड़िया क्षेत्र एवं पूर्वांचल में उत्सुकता एवं ख़ुशी का माहौल है |

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]