Aryan Khan की गिरफ्तारी पर पहली बार छलका शाहरुख खान का दर्द? IIFA 2024 से वायरल हुआ वीडियो!

शाहरुख खान इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैँ। हाल ही में आईफा 2024 के दौरान उनको बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल के अवॉर्ड से नवाजा गया।ये अवॉर्ड उनको फिल्म जवान के लिए मिला था।

लेकिन इस दौरान विनिंग स्पीच देते हुए उन्होने पहली बार अपने बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी पर रिएक्ट किया है। शाहरुख खान का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

IIFA 2024 में अवॉर्ड लेते हुए उन्होने सभी सितारों का शुक्रिया अदा किया जिनके नाम नॉमिनेशन्स में थे। उन्होने कहा, “मैं बाकी सभी नॉमिनेशन्स रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, विक्रांत मैसी को धन्यवाद देना चाहता हूं – वह अपनी फिल्म में शानदार थे। विक्की कौशल, सनी पाजी। मुझे लगता है कि वे सभी ग्रेट थे लेकिन मुझे बढ़त मिली क्योंकि लोग खुश थे कि मैंने इतने लंबे समय के बाद काम किया।”

आर्यन को लेकर क्या बोले शाहरुख

इस दौरान शाहरुख खान थोड़े इमोशनल भी हो गए और उनके उस बुरे वक्त की बात याद आ गई जब आर्यन खान ड्रग्स के झूठे केस में जेल गए थे। शाहरुख खान ने पहली बार रिएक्ट करते हुए कहा, “किसी ने मुझे याद दिलाया कि फिल्म में पैसा लगाने की जरूरत है। इसलिए मैं गौरी को धन्यवाद देना चाहता हूं। वह एकमात्र पत्नी हो सकती है जो अपने पति पर अन्य तरीकों से अधिक खर्च कर रही है। जब जवान बन रही थी तो हम काफी कठिन वक्त से गुजर रहे थे।”

शाहरुख खान ने बिना नाम लिए आर्यन खान को लेकर सबकुछ कह डाला है। अब उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि जवान ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और 1000 करोड़ी फिल्म बनकर सामने आई थी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]