रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा अथक परिश्रम से मु0अ0सं0 धारा 105,115(2),352,351(2) बीएनएस के वांछित अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार
थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा अथक परिश्रम से मु0अ0सं0 धारा 105,115(2),352,351(2) बीएनएस के वांछित अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार-

दिनांक 22.09.2024 को वादी मुकदमा गुड्डु पुत्र स्व0 चन्दुल निवासी घुवासखुर्द वार्ड नं0 9 थाना रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर अपने परिजनो के साथ उपस्थित आकर विपक्षीगण द्वारा पुराने झगड़े को लेकर प्रार्थी की बहू संजू को गाली गलौज करना मना करने पर वादी व वादी के परिजनो को लाठी डण्डा से मारना पिटना जिससे काफी चोटें आने व जान माल कि धमकी देने के सम्बन्ध में एक लिखित तहरीर दी गयी जिसके सम्बन्ध मे थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 664/24 धारा 115(2) , 352, 351(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 बनाम बनाम 1. रमेश पुत्र राजेन्दर 2. आकाश पुत्र राजेन्द्र 3. संजय पुत्र रामचन्द्र 4. रामफल पुत्र रामचन्दर निवासीगण घुवासखुर्द वार्ड नं0 9 थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र पंजीकृत किया गया एवं मजरूबगण को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया, जहाँ पर इलाज के दौरान वादी मुकदमा गुड्डू उपरोक्त की दिनांक 23.09.2024 को मृत्यु हो गयी । मृतोपरान्त साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 105 बीएनएस की बढोतरी की गयी ।
उक्त घटना में वाछिंत अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी के लिये पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा विशेष निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्वेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा अथक परिश्रम से मुकदमा उपरोक्त मे वांछित अभि0गण 1.रमेश पुत्र राजेन्दर 2. आकाश पुत्र राजेन्द्र 3. संजय पुत्र रामचन्द्र निवासीगण घुवासखुर्द वार्ड नं0 9 थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को अभियुक्तगण के घर से गिरफ्तार कर लिया गया व अभियुक्त आकाश के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल लाठी बरामद किया गया । तथा अभियुक्त रामफल उपरोक्त की तलाश की जा रही है ।
गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक/समय-
दिनांक 25.09.2024 समय 13.30 बजे स्थान अभियुक्तगण का घर ग्राम घुवासखुर्द थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-
1.रमेश पुत्र राजेन्द्र निवासी घुवासखुर्द वार्ड नं0 09 थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 28 वर्ष।
2.संजय पुत्र रामचन्द्र नि0 घुवास खुर्द वार्ड नं0 09 थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 28 वर्ष।
3.आकाश पुत्र रामचन्द्र नि0 घुवासखुर्द वार्ड नं0 09 थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-
अभियुक्त आकाश पुत्र रामचन्द्र उपरोक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल लाठी बरामद ।
गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीमः-
1.उ0नि0 श्री कृष्णानन्द सिंह थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
2.हे0का0 ओमप्रकाश यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
3.हे0का0 शिवबदन राम थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
4.हे0का0 भरतलाल यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
5.का0 कृष्णा यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
