चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कहा कि “भाजपा सरकार में हरियाणा आज खेती और उद्योग दोनों मामलों में देश के टॉप राज्यों में अपनी जगह बना रहा

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में आज 25 सितंबर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोनीपत जिले के गोहाना में चुनावी रैली को सम्‍बोधित कर रहे हैं।हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कहा कि “भाजपा सरकार में हरियाणा आज खेती और उद्योग दोनों मामलों में देश के टॉप राज्यों में अपनी जगह बना रहा है।

जब औद्योगीकरण बढ़ता है तो इसका सबसे अधिक फायदा गरीब, किसान और दलित को होता है…”

हरियाणा के जाटलैंड गोहाना हलका व कांग्रेस के गढ़ वाली इस सीट पर पीएम मोदी की चुनावी रैली कई मायनों में खास है। गोहाना रैली के जरिए पीएम मोदी सोनीपत, रोहतक और पानीपत जिले की 22 सीटों को साध रहे हैं।

बता दें कि गोहाना में पीएम मोदी की जन आशीर्वाद रैली के लिए विशाल पांडाल लगाया गया है। करीब 25 एकड़ में लगाए गए पांडाल में 22 हजार लोगों के बैठने की व्‍यवस्‍था की गई है। पूरे रैली स्‍थल पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्‍त किए गए हैं।

पीएम मोदी की गोहाना चुनावी रैली में 10 डीसीपी, 30 से अधिक एसीपी, 100 इंस्पेक्टर के अलावा 1500 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। रैली में सोनीपत की 9, रोहतक की 9 और करनाल लोकसभा क्षेत्र की 4 विधानसभा सीटों के प्रत्याशी शामिल हो रहे हैं।

गोहाना में भाजपा आज तक नहीं जीत पाई। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में पीएम मोदी के दौरे से यहां भाजपा को खाता खुलने की उम्‍मीद है। गोहाना में पीएम मोदी अपनी इस रैली के जरिये, जाट, ओबीसी, ब्राह्मण और सिख वोटरों को साधने की कोशिश की गई है।

गोहाना सीट पर कांग्रेस के जगबीर मलिक बीते तीन चुनाव से जीत रहे हैं। इस बार भी वे जीत का चौका लगाने के लिए सियासी मैदान में हैं। इनेलो ने 2005 में यह सीट जीती थी। लेकिन उसके बाद से ही कांग्रेस को यहां पर कोई नहीं हरा पाया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]