भारत में आप स्कोर नहीं कर सकते…’, गुप्टिल ने बताया न्यूजीलैंड के लिए क्या होगी सबसे बड़ी चुनौती


भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगले महीने टेस्ट मैच की सीरीज होनी है। न्यूजीलैंड ने 2021 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में भले ही भारत को हराया था, लेकिन कीवी टीम के लिए भारत को उसके घर में चुनौती देना आसान नहीं होगा।

के पूर्व बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का मानना है कि कीवी बल्लेबाजों के लिए भारत के खिलाफ सीरीज के दौरान स्पिन गेंदबाजों से निपटना सबसे बड़ी चुनौती होगी।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 अक्तूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज होगी जिसका पहला मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा। सीरीज के दो अन्य मुकाबले पुणे और मुंबई में होंगे। भारतीय टीम फिलहाल बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच की सीरीज खेल रही है जिसका दूसरा मुकाबला 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा। इसके बाद भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। भारतीय टीम घरेलू मैदान पर पिछले 17 सीरीज से अजेय है।
गुप्टिल ने कहा, भारत में आपको कभी-कभी लगता है कि आप रन बना ही नहीं सकते हैं। भारत की सबसे कठिन बात यह है कि यहां गेंद की स्पिन का अंदाजा लगाना मुश्किल है। कई बार गेंद जरूरत से ज्यादा टर्न लेती है तो कई बार सीधी रह जाती है। आप कभी नहीं जानते कि कौन सी गेंद टर्न लेने वाली है और कौन सी सीधी जाने वाली है। ऐसे में आपको हमेशा सोचते रहना होगा, आपको मानसिक रूप से हमेशा मजबूत और अपने खेल में शीर्ष पर रहना होगा।
गुप्टिल ने कहा कि भारत पर जीत हासिल करने के लिए दबाव बनाना होगा। उन्होंने कहा, भारत में किसी टीम के लिए अपने खेल के शीर्ष पर होना काफी मुश्किल है, लेकिन आपको जब भी ऐसा मौका मिले आपको इस तरह के मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहिए। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी के लिए खास कर भारत में खेलना परेशानी भरा है। भारत में काफी गर्मी और उमस के साथ परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं होती है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]