केजरीवाल की जगह आएगा चौंकाने वाला नाम

अरविंद केजरीवाल की जगह दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? दिल्ली की सियासत में ये सवाल बहुत बड़ा हो गया है। अतिशी मार्लेना, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज के साथ इस रेस में एक और नाम हो सकता है, जिस पर अरविंद केजरीवाल को बहुत भरोसा है।किसी भी मंत्री या विधायक से ज्यादा केजरीवाल ने अपनी पार्टी के इस नेता पर भरोसा किया है। ये ऐसा नाम है, जो दिल्ली की सियासत में आम आदमी पार्टी के पक्ष में एक बड़े वोट बैंक एकजुट कर सकता है। दिल्ली के गलियारों में कानाफूसी है कि आम आदमी पार्टी राघव चड्ढा को बतौर मुख्यमंत्री केजरीवाल की जगह कुर्सी सौंप सकती है।

हाल के वर्षों में आम आदमी पार्टी के भीतर राघव चड्ढा को मिली जिम्मेदारियों को देखें तो पंजाबी हिंदू समुदाय से ताल्लुक रखने वाले युवा नेता ने जबरदस्त भूमिका निभाई है। सितंबर 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली जीत का श्रेय राघव चड्ढा को मिला। राघव के पास पंजाब की जिम्मेदारी थी। यहां मिली सफलता के बाद राघव चड्ढा ने 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में भी बतौर प्रभारी काम किया और पार्टी को जबरदस्त सफलता दिलाई। पहली बार आम आदमी पार्टी ने गुजरात में पांच सीटें जीतीं और 12 प्रतिशत से ज्यादा वोट शेयर हासिल किया।

संजय सिंह के जेल जाने के बाद अरविंद केजरीवाल ने राघव चड्ढा को दिसंबर 2023 में राज्यसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया। हालांकि राज्यसभा के सभापति ने इस मांग को खारिज कर दिया। राघव चड्ढा इस समय मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार में सलाहकार के पद पर हैं। चड्ढा की इस नियुक्ति को कोर्ट में चैलेंज किया गया था, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]