इंग्लैंड महिला क्रिकेट ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में एक नई उपलब्धि हासिल कर ली

इंग्लैंड महिला क्रिकेट ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है। आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20I मैच उतरते ही इंग्लैंड व्हाइट बॉल क्रिकेट सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई।
वनडे और टी20I के मैचों की संख्या मिलाकर इंग्लैंड टीम ने अब 600 मैच खेल लिए हैं।
इंग्लैंड महिला टीम इस वक्त आयरलैंड के दौरे पर है। यहां तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की। इसके बाद दो टी20I मैच की सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने 67 रन से जीता। दूसरे टी20I मैच में उतरते ही इंग्लैंड विमेंस टीम ने इतिहास रच दिया। वह 600 व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलने वाली पहली टीम बनी।
चौथे स्थान पर है भारतीय टीम
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम मौजूद है। न्यूजीलैंड ने वनडे और टी20I को मिलाकर कुल 558 मैच खेले हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है। ऑस्टेलिया ने वनडे और टी20I को मिलाकर कुल 556 मैच खेले हैं। भारतीय महिला टीम 502 मैच के साथ चौथे स्थान पर काबिज है। वहीं, साउथ अफ्रीका 403 मैच के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है।
