गुजरात: एक नदी में गणेश विसर्जन के दौरान 10 लोग डूब गए बचाव दल ने 8 लोगों के शव बरामद किया

गुजरात के दहेगाम में एक नदी में गणेश विसर्जन के दौरान 10 लोग डूब गए. बचाव दल ने 8 लोगों के शव बरामद कर लिया है और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.उन्होंने बताया कि विसर्जन समारोह के दौरान मेसवो नदी के चेक डैम में पानी के बहाव में दस लोग बह गए.

चेक डैम में घुस गए उत्साही युवक
अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में स्थानीय प्रशासन, अग्निशमन विभाग और स्थानीय गोताखोरों को तुरंत सूचित किया गया और बचाव अभियान शुरू किया गया. उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की चेतावनी और विसर्जन के लिए सुरक्षित क्षेत्र की स्थापना के बावजूद, कुछ उत्साही युवक चेक डैम में घुस गए. तेज बहाव के कारण वह डूब गए, जिसके चलते यह त्रासदी हुई.

स्थानीय विधायक बलराज सिंह चौहान ने कहा कि अधिकारियों ने सावधानी बरतने की सलाह दी थी और समारोह के लिए सुरक्षित क्षेत्र बनाया था. लेक‍िन, कुछ लोगों ने चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ. आस-पास के ग्रामीणों और मौजूद लोगों ने पीड़ितों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वे सफल नहीं हुए.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]