मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी और बहू राधिका मर्चेंट व श्लोका अंबानी के साथ लालबागचा राजा का आशीर्वाद लेने पहुंचे
मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी और बहू राधिका मर्चेंट व श्लोका अंबानी के साथ लालबागचा राजा का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

मुकेश अंबानी ने अपने बेटे और बहू के साथ लाल बाग में स्थापित भगवान गणेश की मूर्ति के दर्शन किए, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।अनंत अंबानी ने दूसरी बार लालबागचा राजा के दर्शन किए। इससे पहले वे बीते दिन की शाम भी बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इस दौरान अंबानी परिवार की ओर से बप्पा के लिए सोने से मढ़ा मुकुट भी दान किया गया था, जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपये बताई गई थी।
