महाराष्ट्र के अंबरनाथ में केमिकल फैक्ट्री से गैस लीक, हवा हुई खराब

महाराष्ट्र में बीती रात मुंबई से सटे अंबरनाथ के एमआईडीसी परिसर में स्थित निकाकेम केमिकल कंपनी से गैस के रिसाव होने लगा. इसके बाद हवा में गैस के फैलने के कारण लोगों को गले में खराश और आंखों में जलन की शिकायत होने लगी.रात करीब नौ से 12 बजे के बीच अंबरनाथ शहर में हवा में केमिकल पसरने के कारण धुंध जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया.
फिलहाल, वायु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की दो वायु निरीक्षण मोबाइल वैन इस बात की जांच में जुटी है कि किस कारण से वायु प्रदूषित हुई? अभी स्थिति नियंत्रण में है. अभी हवा साफ है. अंबरनाथ क्षेत्र में कहीं भी धुआं नहीं है, लेकिन प्रदूषण बोर्ड का वायु गुणवत्ता नियंत्रण मोबाइल वाहन निककेम कंपनी में मौजूद है.
