चोपन में धूमधाम से किया गया गणेश प्रतिमा का विसर्जन

चोपन में धूमधाम से किया गया गणेश प्रतिमा का विसर्जन।

राजेश तिवारी (संवाददाता)

ओबरा/ सोनभद्र. चोपन बैरियर रामलीला मैदान में स्थानों पर गणेश पूजा के मौके पर स्थापित प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम के साथ देर संध्या को किया गया. मौके पर रामलीला मैदान के समीप स्थापित गणेश जी की प्रतिमा को सजाकर रथ पर रखा गया. इसके उपरांत बड़ी संख्या में बाजार वासियों ने ढ़ोल, बेंजो, डीजे

पर भक्ति गीत बजाते हुए नाचते, गाते गणपति बप्पा मोरया, जय गणेश आदि जयकारा लगाते हुए बैरियर चौक, सिन्दूरीया मार्ग, थाना मोड़, बाजार आदि का भर्मण कराते हुए देर रात नम आंखों से श्रद्धालुओं ने आरती एवं स्तुति के बाद भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा को विसर्जित किया. लाखन वीर स्थानों के बगल में पोखरे में विसर्जन जुलूस निकाल गणेश जी की प्रतिमा को विसर्जित किया गया ।वहीं मौके पर शांतिपूर्ण ढंग से विसर्जन कराने एवं किसी भी अप्रिय घटना से निपटने चोपन पुलिस जुलूस के साथ चल रही थी तथा अपने देख रेख में प्रतिमा का विसर्जन करवाया. । विसर्जन में मुख्य रूप से आर्यन दुबे, शिवम शर्मा, छोटू, सामू, नितेश, राज हर्ष अग्रहरि, अप्पू, अजय, बबलू सिंह, रंजीत गुप्ता, गौरव गुप्ता, अमन गुप्ता, लाल केसरी, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]