केकेआर के मेंटॉर बनने के सवाल पर रिकी पोंटिंग ने दी पहली प्रतिक्रिया


IPL 2025: IPL 2025 में मेगा ऑक्शन का एक्शन शुरू हो इससे पहले तमाम फ्रैंचाइजियों ने अपने सपोर्ट स्टाफ की तलाश शुरू कर दी। इसी कड़ी में कोलकाता नाईट राइडर्स गंभीर के विकल्प को तलाश रही है जो पिछले साल कोलकाता को चैंपियन बनाने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच बन गए थे।

अब ऐसा लग रहा है कि कोलकाता की यह तलाश ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान रिकी पोटिंग के साथ खत्म हो जाएगी। पोंटिंग जिन्हें IPL 2025 से पहले दिल्ली के कोचिंग पद से रिलीज कर दिया गया था।गंभीर के विकल्प के तौर पर पोंटिंग के साथ जैक कैलिस का नाम भी साथ चल रहा था, लेकिन अब ऐसा लगता है कि बाजी पोंटिंग मार ले जाएंगे जिन्होंने पहली बार इस पूरे मसले पर प्रतिक्रिया दी।

रिकी पोंटिंग ने दी प्रतिक्रिया

स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान रिकी पोंटिंग ने इस पर प्रतिक्रिया दी। पोंटिंग ने कहा कि आने वाले कुछ हफ्तों में आईपीएल में कुछ मौके हो सकते हैं। देखते हैं क्या होता है? पोंटिंग की यह प्रतिक्रिया संकेत देती है कि फ्रैंचाइजी उनके संपर्क में है और जल्द ही इस बात पर मुहर भी लग सकती है।

उन्होंने आगे कहा ‘मैं दोबारा आईपीएल में कोचिंग करना पसंद करूंगा। हर साल आईपीएल मेरे लिए शानदार रहता है। शुरुआत में एक खिलाड़ी के तौर पर और बाद में कोच के तौर पर मैंने अच्छा वक्त बिताया है। मैंने दिल्ली के साथ 7 सीजन बिताए लेकिन दुर्भाग्यवश उम्मीद के मुताबिक परिणाम लाने में सक्षम नहीं रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]