दतिया बारिश के चलते घर की दीवार गिरने से 7 लोगों की दब कर हुई मौत दो गंभीर

मध्य प्रदेश के दतिया के खलका पुरा इलाके में बारिश के चलते बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक घर की दीवार गिरने से एक ही परिवार के 9 रात में सोते समय मलबे ने दब गए।जिसमें 7 लोगों की मौत हुई हैं। वहीं हादसे में 2 लोग जख्मी हुए हैं। जख्मी लोगों को मलबे से किसी तरह से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उनका इलाज जारी है।
