महंत नृत्य गोपाल दास की गंभीर हालत में ICU में भर्ती कराया गया

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रही संस्था श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को गंभीर हालत में लखनऊ के एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती कराया गया है।दास को रविवार शाम राजधानी के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आईसीयू में भर्ती हैं नृत्य गोपाल दास : अस्पताल द्वारा सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक महंत नृत्य गोपाल दास को 8 सितंबर की शाम 6.30 बजे मेदांता अस्पताल में पेशाब की समस्या एवं कम आहार लेने की समस्या के चलते डॉक्टर दिलीप दुबे की निगरानी में आईसीयू में भर्ती किया गया है।
