दिल्ली ISBT पार्किंग के लिए लागू होंगी नई दरें……

दिल्ली स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल की उपयोगिता को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार नई योजना तैयार की है. इसका मकसद टर्मिनल की कार्यकुशलता बढ़ाने के साथ निजी और सरकारी बसों के लिए समान पार्किंग शुल्क की व्यवस्था करना है.दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 31 अगस्त को कश्मीरी गेट स्थित महाराणा प्रताप आईएसबीटी का निरीक्षण किया था. इसके बाद उन्होंने एक उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत भी शामिल हुए.बैठक में एलजी विनय सक्सेना ने दिल्ली परिवहन विभाग प्रतिष्ठित टर्मिनल का उपयोग करने वाली अंतरराज्यीय बसों के लिए नई दरें और मानदंड अधिसूचित करने को कहा गया था. दिल्ली में तीन अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) हैं, जिनमें कश्मीरी गेट, आनंद विहार और सराय काले खां शामिल हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]