शूटिंग के दौरान लाइट मैन की 30 फीट की ऊंचाई से गिरने से मौत

फिल्म सेट पर अक्सर खतरनाक सीन फिल्माए जाते हैं, जिनका सेट बिठाने के लिए काफी मशक्त करनी पड़ती हैं। कई बार तो सेट बनाते समय लोगों के साथ अनहोनी भी घट जाती है। अब हाल ही में ऐसे ही फिल्म की शूटिंग सेट पर लाइटमैन की मौत का मामला सामने आया है।कन्नड़ फिल्म मनदा कदलू के सेट पर एक लाइटमैन मोहन कुमार की 30 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई। यह हादसा 5 सितंबर को हुआ और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो सेट पर 30 फीट की ऊंचाई पर एक सीढ़ी पर चढ़ा हुआ था जहां से बैलेंस बिगड़ने से नीचे गिर गया। मोहन के साथ ये घटना मदनायकनहल्ली इलाके के वी.आर.एल एरीना में हुई जहां शूट चल रहा था। हादसे के बाद तुरंत बाद मोहन को गोरागुंटे पाल्या हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन ज्यादा घायल होने की वजह से उसकी मौत हो गई।
इस हादसे में गई लाइटमैन की जान को लेकर फिल्म निर्देशक योगराज पर सुरक्षा के इंतजामों में लापरवाही को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
