Stree 2 बनेगी बॉक्स ऑफिस की बाहुबली…….

स्त्री 2 की रिलीज के समय ही ऐलान हो गया था कि इसे रोकना मुश्किल ही नामुमकिन है. बॉक्स ऑफिस पर आए शुरुआती नतीजों से ये इशारा भी मिल गया था. अब हर दिन के साथ स्त्री नए रिकॉर्ड बना रही है और पुराने तोड़ रही है तो ये दावा और भी पुख्ता होता जाता है.स्त्री का बजट लगभग 50 करोड़ रुपये है. फिल्म दुनिया भर में लगभग 700 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है जबकि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर वो 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. स्त्री 2 जहां ऋतिक रोशन की इस साल रिलीज हुई फाइटर और अजय देवगन की शैतान के रिकॉर्ड पहले ही तोड़ चुकी है. वहीं अगली शिकार रणबीर कपूर और बॉबी देओल की एनिमल बनी है. एनिमल ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 502 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और स्त्री 2 ने 20 दिन में इस रिकॉर्ड तो तोड़ डाला है. स्त्री 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 20 दिन में लगभग 506 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.अब स्त्री को अगला जो पड़ाव पार करना है, वो है प्रभास की बाहुबली 2 का भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन. भारत में बाहुबली 2 का नेट कलेक्शन 511 करोड़ रुपये रहा था. स्त्री के लिए ये टारगेट मुश्किल तो बिल्कुल भी नजर नहीं आता है. इसके बाद बारी शाहरुख खान की फिल्म पठान की आ सकती है. जिसका भारत में नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 524 करोड़ रुपये रहा था जबकि सनी देओल की गदर 2 का 525 करोड़ रुपये रहा था.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]