नागालैंड में रविवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए

पूर्वोत्तर के राज्य नागालैंड में रविवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. हालांकि इस भूकंप से अभी तक किसी भी प्रकार के जान या माल के नुकसान की खबर नहीं है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रविवार सुबह नागालैंड के नोकलाक शहर में 3.0 तीव्रता का भूकंप आया.
एनसीएस के मुताबिक, भूकंप के ये झटके सुबह 3.36 बजे महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र नोकलाक के पास करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था.
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें बताया गया कि, “नागालैंड के नोकला में सुबह 3:36:39 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.0 दर्ज की गई. ये भूकंप अक्षांश: 26.24 उत्तर, लंबाई: 95.03 पूर्व, गहराई: 10 किलोमीटर, स्थान: नोकलाक, नागालैंड में आया.”
