फिल्म ‘धूम’ में बिकिनी पहन कर ईशा देओल ने मचाया था कहर एक्ट्रेस ने बताया कैसा था मां का रिएक्शन?

साल 2004 में आई फिल्म ‘धूम’ ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. इस फिल्म में एक्ट्रेस ईशा देओल का बिकिनी सीन भी खूब सुर्खियों में रहा था.
पॉपुलर गाना धूम मचाले अपने संगीत दृश्यों की वजह से खूब चला था। एशा के बोल्ड लुक्स की हर तरफ चर्चा थी. अब फिल्म की रिलीज के 20 साल (Dhoom 20 Years Completed) होने पर एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने फिल्म में बिकिनी पहनी थी तो उनकी मां हेमा मालिनी का क्या रिएक्शन था.
मां से ली बिकिनी पहनने की परमीशन
‘धूम’ ईशा देओल के करियर की सबसे हिट फिल्मों में से एक है.अब एक्ट्रेस ने हाल ही में फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनके बिकिनी सीन को लेकर मां हेमा मालिनी (Hema Malini) का क्या रिएक्शन था. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने बिकिनी पहनने के लिए मां की परमीशन ली थी, लेकिन पिता की नहीं. ईशा देओल ने कहा- ‘मां से परमीशन मिलने का मतलब पिता से भी मिल गई है. एक्ट्रेस ने बताया की वो शुरुआत में बहुत डर रही थी लेकिन उनकी मां का रिएक्शन एकदम अलग था. उन्होंने कहा- पहन लो, उसमें क्या है. जब तुम अपने दोस्तों के साथ या हॉलिडे पर जाती हो, तब भी पहनती हो बिकिनी, तो पहनो. ‘मेरी मॉम बिल्कुल भी शॉक नहीं थीं. वो बहुत ब्रॉड माइंडेड हैं.’
ईशा ने नहीं दिया था ऑडिशन
ईशा ने बताया था कि उन्होंने फिल्म ‘धूम’ के लिए कभी ऑडिशन नहीं दिया. एक्ट्रेस ने कहा- ‘मैंने लुक टेस्ट दिए थे. मुझे रोल में फिट बैठने के लिए मेहनत करनी पड़ी. मैंने काफी सारा वर्कआउट किया था.’ बता दें, ईशा ने फिल्म ‘कुछ तो है’, ‘क्या दिल ने कहा’, ‘ना तुम जानो ना हम’ जैसी मूवीज की है. लेकिन ‘धूम’ उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनी. वहीं धूम की बात करें तो फिल्म के पहले पार्ट के सुपरहिट होने के बाद इसके दो पार्ट आए. धूम 2 ‘धूम 3’. वहीं अब ‘धूम 4’ (Dhoom 4) को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं.
