वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच आज तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया

वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच आज तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया। इस मैच को जीतकर वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका का सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया है।

साउथ अफ्रीका के लिए ये सिलसिला टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल से चला आ रहा है। एक बार फिर से साउथ अफ्रीका की टीम चोकर्स साबित हुई। वहीं हार के बाद साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान एडेन मार्करम का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने बताया कि आखिर टीम को कैसे हार मिली है।

खिलाड़ी नहीं इस वजह से मिली साउथ अफ्रीका को हार

वेस्टइंडीज दौरे पर साउथ अफ्रीका टीम का बुरा हाल देखने को मिला है। वहीं तीसरे मैच में मिली हार के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने कहा कि ये मैच काफी मुश्किल था। मैच में बारिश ने भी हमारी मदद नहीं की। जिसके चलते पूरी परिस्थितियां ही बदल गई थी। इस मैच से हमे बहुत कुछ सीखने को मिला है। इसके अलावा हम अनुभव की कीमत को भी समझेंगे। हर परिस्थिति से हमे कुछ न कुछ सीखने को मिला है

वेस्टइंडीज ने 8 विकेट से जीता मैच

तीसरा टेस्ट मैच बारिश से प्रभावित रहा। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 13 ओवर में 4 विकेट खोकर 108 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए ट्रिस्टन स्टब्स ने सबसे ज्यादा 40 रनों की पारी खेली थी। वहीं वेस्टइंडीज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रोमारियो शेफर्ड ने 2 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे

बाद में वेस्टइंडीज ने बल्लेबाजी करते हुए इस लक्ष्य को 9.2 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। वेस्टइंडीज की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शाई होप ने सबसे ज्यादा 42 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा निकोलस पूरन ने 35 और शिमरन हेटमायर ने 31 रनों की पारी खेली थी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]