भाजपा ने आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची की घोषणा कर दी

भाजपा ने आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची की घोषणा कर दी है. बीजेपी ने कुल 44 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है.अब फिर से उम्मीदवारों की सूची जारी होगी. बीजेपी ने कुल 44 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी. जम्मू-कश्मीर विधानसभा के चुनाव तीन चरणों में 18, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होंगे. जारी लिस्ट भी तीनों चरणों के मुताबिक आई है. जारी की लिस्ट में पहले चरण में 15 उम्मीदवारों के नाम हैं, दूसरे चरण में 10 और तीसरे में 19 के नाम दिए थे.
सुबह जारी लिस्ट में बताया था कि अर्शिद भट्ट राजपोरा से चुनाव लड़ेंगे, जावेद अहमद कादरी शोपियां से चुनाव लड़ेंगे, मो. रफीक वानी अनंतनाग पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे. सलाह सैयद वजाहत अनंतनाग से, सुश्री शगुन परिहार किश्तवाड़ से और गजय सिंह राणा डोडा से चुनाव लड़ेंगे.
पार्टी ने कुलदीप राज दुबे को रियासी से, रोहित दुबे को श्री माता वैष्णो देवी से और चौधरी अब्दुल गनी को पुंछ हवेली से, पवन गुप्ता को उधमपुर पश्चिम से, डॉ. देविंदर कुमार मनियाल को रामगढ़ से चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारा है.
जम्मू और कश्मीर में कितने विधानसभा क्षेत्र किस कैटेगिरी के लिए
जम्मू और कश्मीर में कुल 90 विधानसभा क्षेत्रों में से 74 सामान्य के लिए, नौ अनुसूचित जनजाति के लिए और सात अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं.चुनाव आयोग के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश में 87.09 लाख पात्र मतदाता हैं, जिनमें पुरुषों और महिलाओं का प्रतिशत समान है.
बीजेपी किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी
जम्मू-कश्मीर चुनाव में बीजेपी ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी और कश्मीर घाटी की उन विधानसभा सीटों पर मजबूत स्वतंत्र उम्मीदवारों का समर्थन करेगी जहां पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी.
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी का घोषणापत्र
इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक गलियारों की हालिया खबरों में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) का विधानसभा चुनाव के लिए जारी घोषणापत्र चर्चा में है. पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि अगर वे पीडीपी के घोषणापत्र पर सहमत होते हैं तो वह कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) गठबंधन का समर्थन करेंगी.
