नेपाल बस हादसे में अब तक इस हादसे में 41 लोगों की जान चली गई

उत्तरप्रदेश के गोरखपुर से नेपाल के लिए रवाना हुई बस बड़े हादसे का शिकार हो गई. शुक्रवार (23 अगस्त) को ये बस नेपाल की मर्सियांगडी नदी में गिर गई, अब तक इस हादसे में 41 लोगों की जान चली गई है.वहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है. माना जा रहा है बस में सवार अधिकतर यात्री महाराष्ट्र के थे. बता दें कि इस बस ने 8 दिन के परमिट के साथ 20 अगस्त को रूपन्देही के बेलहिया चेक-पॉइंट से नेपाल की सीमा में प्रवेश किया था. मरने वाले लोगों में से 24 लोगों के शवों को नासिक लाने के लिए भारतीय वायु सेना के एक विशेष विमान का उपयोग किया

इस घटना को लेकर महाराष्ट्र सीएम कार्यालय ने बताया कि इस बारे में एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बातचीत की थी. इस बातचीत में मुख्यमंत्री शिंदे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मरने वालों भारतीय के शवों को जल्द से जल्द भारत लाने का अनुरोध किया. इसको लेकर केंद्र सरकार ने एक विशेष अधिकारी की नियुक्ति की है. बता दें सीएम शिंदे नेपाल राहत और पुनर्वास विभाग के साथ लगातार संपर्क में हैं.

विशेष विमान से शवों को लाया गया महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम शिंदे को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है. आगे उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के अनुरोध के बाद से 24 पर्यटकों के शवों को नासिक लाने के लिए एक विशेष भारतीय वायु विमान की व्यवस्था की गई.

500 फीट की गहराई में गिरी बस

नेपाल सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक बस में कुल 44 लोग सवार थे. जिनमें से 42 यात्री माने जा रहे हैं और एक ड्राइवर और कंडक्टर था. नेपाल सरकार के ने आगे बताया कि बस तानाहुन जिले के पास हाईवे से लगभग 500 फीट नीचे नदी में गिर गई. हादसे की जानकारी मिलते ही नेपाल प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया था जिसके बाद 41 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]