लेह :स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 6 लोगों की मौत, बस में कुल 28 लोग सवार थे

लेह से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही थी. स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 6 लोगों के मारे जाने की सूचना है. बताया जा रहा है कि बस में कुल 28 लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि दुरबुक के समीप सवारियों से भरी स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई. बस लेह से दुरबुक जा रही थी, जब यह हादसा हुआ.बस में कुल 28 लोग सवार थे. बताया जा रहा था ये लोग स्कूल बस से किसी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे, जब यह दर्दनाक हादसा हुआ. भीषण दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. इसमें 6 लोगों के मारे जाने की बात कही जा रही है, लेकिन आधिकारिक तौर पर मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की गई है.
