रूसी सेना यूक्रेन के पूर्वी शहर पोक्रोवस्क में तेजी से आगे बढ़ रही…..

रूसी सेना यूक्रेन के पूर्वी शहर पोक्रोवस्क में तेजी से आगे बढ़ रही है जिसके बाद शहर को रातों रात खाली करना पड़ा है।स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि रूसी सेना बेहद तेज़ी से आगे बढ़ रही थी और लोगों को मंगलवार तक शहर और आस-पास के अन्य कस्बों और गांवों को छोड़ने का आदेश दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 53,000 लोग अभी भी पोक्रोवस्क में रहते हैं और अपनी जान बचाने के लिए शहर छोड़कर जाने को मजबूर है।
