करोल बाग में एक युवक के सिर पर तीसरी मंजिल से एसी गिरा इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत

दिल्ली में रविवार को दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के करोल बाग में एक युवक के सिर पर तीसरी मंजिल से एसी गिर गया। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

इस घटना का वीडियो दर्दनाक है। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि एक युवक घायल भी हुआ है, उसका इलाज चल रहा है।

मामला दिल्ली के करोल बाग इलाके का है। यहां के डीबीजी रोड के डोरीवालान इलाके में रात को युवक अपने दोस्त के साथ बात कर रहा था। इस दौरान वह बाइक पर बैठा था। बात करने के दौरान अचानक से एक बड़ी सी चीज बाइक पर बैठे युवक के सिर पर आ गिरी। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत होई। जब पास खड़े दोस्त ने देखा तो पता चला कि वह एसी है, जो तीसरी मंजिल से सीधा युवक के सिर पर गिरा और उसकी मौत का कारण बन गई।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]