बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की होने वाली है शादी
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।

बीती रात ईशान को पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया जब वह अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड चांदनी बेंज के साथ डिनर डेट पर गए थे।दोनों की वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बता दें कि इससे पहले भी ईशान और चांदनी साथ नजर आ चुके हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप की खबरों को कंफर्म नहीं किया है। अब फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि चांदनी बेंज (Chandni Bainz) कौन है जिसे ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) डेट कर रहे हैं।
कौन हैं Ishaan Khatter की रूमर्ड गर्लफ्रेंड?
बता दें कि 22 साल की चांदनी बेंज एक मलेशियाई मॉडल और जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जो मुंबई में रहती हैं। यहां वह बतौर फैशन मॉडल एक्टिव हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो माई मदर्स के जरिए की थी। वहीं इंडिया में उन्हें सबसे पहला ब्रेक एक ऐड से मिला था।
यह ऐड सनसिल्क का था। खबरों के मुताबिक, चांदनी बेंज ने सिर्फ 11 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो हिंदी फिल्मों में काम करना चाहती हैं। उनकी हिंदी, इंग्लिश, मलयालम और पंजाबी भाषा में काफी अच्छी पकड़ है।
वायरल हुआ ईशान खट्टर और चांदनी बेंज का वीडियो
शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर और चांदनी बेंज का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों को डिनर डेट से निकलते हुए देखा जा सकता है। दोनों एक-दूसरे के हाथ में हाथ डाले हुए नजर आ रहे हैं। पैपराजी ने दोनों को जैसे ही अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश की तो ईशान अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड को बचाते हुए दिखाई दिए।
इसके बाद वो चांदनी को अपनी बाहों से कवर करते हुए कार तक ले गए। दोनों के इस अंदाज ने एक बार फिर उनके डेटिंग रूमर्स की अफवाहों को तेज कर दिया है। सोशल मीडिया पर ये भी कहा जा रहा है कि शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत को जल्द ही उनकी देवरानी मिलने वाली हैं।
ईशान-चांदनी के वीडियो पर यूजर्स ने किया रिएक्ट
ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) और चांदनी बेंज (Chandni Bainz) के वायरल हो रहे वीडियो पर यूजर्स भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने सवाल पूछते हुए कमेंट किया, क्या ईशान खट्टर और चांदनी बेंज एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? दूसरे ने लिखा, ये शाहिद कपूर की बीवी की बहन क्यों लग रही है? तीसरे यूजर ने लिखा, दोनों साथ में क्यूट लग रही हैं। एक अन्य ने लिखा, फिल्मों का पता नहीं…कुछ कमा भी रहा है या सिर्फ गर्लफ्रेंड ही बना रहा है।
