सोनभद्र टाइम्स कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर किया गया ध्वजारोहण
नेशनल सोनभद्र टाइम्स के मुख्य कार्यालय पर

झंडा रोहण अनपरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 17 रामनगर स्थित सोनभद्र टाइम्स के मुख्य कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोनभद्र टाईम्स के सह सम्पादक डा मृत्युंजय ठाकुर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत सह संपादक देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बताएं तथा अपने देश कीआजादी को अक्षुण्ण रखते हुए ,जीवन बचाते हुए, सकारात्मक सोच एवं उसको क्रियान्वित करने के बारे में बताएं जिस राह पर चलकर देश का विकास हो ।

भोजपुरी कवि व लोक जनशक्ति पार्टी अनुशासन समिति पूर्वांचल के अध्यक्ष डॉक्टर दीनानाथ सिंह देश के जवानों पर एक शानदार गाना सुनाएं जिसका शीर्षक देश के करणवा जहां कटे गर्दनवा, सजनवा हमार बाबा सीमा के जवानवा, पूर्व जिला अध्यक्ष लोक जनशक्ति पार्टी विमलेश सिंह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बोले की अंग्रेज हमारे देश में व्यापारी बनकर आए तथा बाद में यहां के शासक बन बैठे जिस आजादी के लिए हमारे देश के पूर्वजों को असंख्य बलिदान देना पड़ा इसके बाद हम लोग आजाद हुए ।

मुख्य संपादक राजेश जायसवाल इस अवसर पर अपने देश के आजादी के लिए जो लोग बलिदान हुए उनके जीवन पर चर्चा की तथा देश को आगे ले जाने के लिए सही मार्ग पर चलने का सलाह दिए इस अवसर पर पूर्व प्रधान भूगूलकिशोर ,शिवा मार्केट के सारे दुकानदार एवं मोहल्ले के सभी लोग उपस्थित हुए तथा अपने देश के स्वतंत्रता सेनानी यो को याद किया इस अवसर पर संजय मिश्रा अपने देश पर बोले मेरे भारत की खुशबू में मिट्टी बहुत प्यारी है हरित प्रधानों में सिमटी खेत संसार से न्यारी है। दो फूल खिले आज के दिन आज़ादी मिली दो सपनों ने सिंगार किया मेरे भारतवासियों ने तिरंगे के नीचे चलना स्वीकार किया । जय भारत । जय हिंद।
